Laapataa Ladies in Oscar 2025: 'लापता लेडीज' की ऑस्कर 2025 में एंट्री, रणबीर कपूर की 'एनिमल' को पछाड़ा

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने एक कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है.

film Laapataa Ladies Is India's Official Entry For Oscars 2025

Laapataa Ladies in Oscar 2025:  साल का वह समय आ गया है जब हम अपनी सारी उम्मीदें उस एक फिल्म पर टिका देते हैं जो शायद सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड ऑस्कर  भारत ले आए. 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए इस बार भारत की ओर से फिल्म लापता लेडीज़ ऑस्कर 2025 के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज़  97वें अकादमी पुरस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने एक कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है।  नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन जैसे कलाकार सजी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के बाद से ही प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दे कि इसे 29 फिल्मों में से भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। इस सूची में रणबीर कपूर की एनिमल और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म आट्टम भी शामिल थी। 

हाल ही में किरण ने अपनी इच्छा जाहिर की कि 2025 के अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए लापता लेडीज़ पर विचार किया जाए; उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म को भारत का प्रतिनिधित्व करते देखना उनका एक पुराना सपना है।


(For more news apart from film Laapataa Ladies Is India's Official Entry For Oscars 2025 News in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman)