सनकी डॉक्टर ! जिसने एक लाश को 7 साल तक अपनी दुल्हन की तरह रखा, जानिए खौफनाक कहानी

Rozanaspokesman

मनोरंजन, अजीबो-गरीब

उसका कहना था कि यह लाश नहीं मेरे सपनो की दुल्हन है।  

Crazy doctor! Who kept a dead body as his bride for 7 years, know the creepy story

आपने आज तक कई सनकी इंसानो की कहानी पढ़ी और सुनी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सनकी साइंटिस्ट के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपका दिल सहम जाएगा। इस सनकी साइंटिस्ट ने कुछ ऐसा किया था कि लोग हैरान हो गए थे। दरअसल इस सनकी साइंटिस्ट ने एक महिला की लाश को पुरे सात साल तक एक दुल्हन की तरह सजाकर रखा , उसका कहना था कि यह लाश नहीं मेरे सपनो की दुल्हन है।  

कहाली सनकी डाॅक्टर की -

ये कहानी फ्लोरिडा के रहने वाले कार्ल टैंजलर की है। कार्ल जिस हॉस्पिटल में काम करना था, वहां पर एक 21 साल कि एलेना नाम की लड़की अपना इलाज करवाने के लिए आई।  जिसे देखते ही कार्ल को उससे प्यार हो गया।  कार्ल ने यह दवा किया था कि करीब 12 साल की उम्र में उसके शरीर में एक आत्मा ने प्रवेश किया और एलेना को उसकी दुल्हन बताया।  कार्ल का मानना था कि एलेना ने आत्मा के रूप में उसके साथ कई रातें बिताई और अब वो इतने सालों बाद उसके लिए आई है। 

एलेना एक गरीब परिवार से थी और अस्पताल का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं थी जिसका सनकी डॉक्टर ने फायदा उठाया और उसके घर पर ही उसका इलाज करने लगा ,लेकिन एलेना ने कुछ ही समय में दुनिया को अलविदा कह दिया। 

एलेना की मौत के बाद डॉक्टर ने अपना सनकी दिमाग चलाया और एक ऐसा ताबूत तैयार किया जिसमे लाश को रखा जा सकते और वो लंबे  समय तक खराब भी ना हो। कुछ समय बाद वो एलेना की लाश को कब्र से निकालकर अपने घर ले गया और लाश को एल्कोहल से धोया। जिसके बाद उसने एलेना  की लाश को दुल्हन की तरह सजाया।  बता दें कि उसने एलेना  की लाश में से आँखे निकालकर उसपर आंखों की जगह कांच के गोले लगाए। चेहरे पर एक मास्क तैयार करके लगाया। उसका मानना था कि यह उसकी सपनों की दुल्हन जिसके साथ वो पूरी जंदगी बिताएगा। 

आपको बता दें कि कार्ल पहले से ही शादीशुदा था पर वो एलेना को ही अपनी दुल्हन मानता था। उसने एलेना की लाश को बहुत ही ठंडी जगह पर रखा था पर कुछ समय बाद उसके पैसे खत्म हो गए जिसकी वजह से वो एलेना की लाश को अपने घर ले गया। 

बता दें कि एलेना की एक बहन भी थी जिसे कुछ समय बाद ये पता चला की एलेना की लाश कब्र से गायब है , उसे कार्ल पर शक हुआ तो उसने यह बात पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने कार्ल को  ढूंढना शुरू किया और कुछ समय बाद उसने कार्ल को ढूंढ निकला। पुलिस इस सनकी शख्स के पास पहुंची तो एलेना की लाश की हालत देखकर हर कोई घबरा गया। जिसके पुलिस ने सनकी साइंटिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया और एलेना का अंतिम संस्कार किया।