Sidhu Moose Wala News : दिवंगत गायक मूसेवाला का जन्मदिन, फैंस के दिलों में आज भी हैं जिंदा..

मनोरंजन, पॉलीवुड

मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था। मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह है और वह मनसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले थे।

Birthday of late singer Moosewala news in hindi

Sidhu Moose Wala News In Hindi: आज दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन है। मूसेवाला के जाने के बाद भी वह सभी के उतने ही प्यारे हैं जितने पहले थे। आज भी उनके फैंस उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। सिद्धू के फैंस आज उनके जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहे हैं। आज हर किसी की आंखें नम हैं। हर कोई उन्हें याद कर भावुक हो रहा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पसंदीदा सिंगर को याद कर रहे हैं।

बता दें कि मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था। मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह है और वह मनसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले थे। गायन और गीत लेखन के अलावा वह पंजाबी सिनेमा से भी जुड़े रहे। सिद्धू मूसेवाला ने अपने संगीत के दम पर कम उम्र में बड़ा नाम कमाया।

सिद्धू मूसेवाले ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में नहीं बल्कि एक गीतकार के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने दो फिल्मों में भी काम किया।

पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की हत्या को दो साल हो गए हैं। 29 मई को मानसा के गांव जवाहर के में गैंगस्टरों ने दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(For more news apart from Birthday of late singer Moosewala news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)