Hina Khan News: हिना खान ने सिर मुंडवाते हुए वीडियो की साझा, कहा- बालों को झड़ता देखना डिप्रेशन जैसा...

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

हिना अपनी सेहत से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

Hina Khan shared video of herself getting her head shaved news in hindi
 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

A post shared by ???? ???? (@realhinakhan)

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

A post shared by ???? ???? (@realhinakhan)

Hina Khan News In Hindi: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रही हैं। जब से हिना ने इस बात की घोषणा की है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है, फैंस का दिल टूट गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस के लिए ये सबसे मुश्किल वक्त है।

हालांकि, एक्ट्रेस जिस हिम्मत से इस लड़ाई को लड़ रही हैं, वह काबिले तारीफ है। हिना अपनी सेहत से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। इसी बीच हिना खान ने एक वायरल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना सिर मुंडवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस की हिम्मत देखकर आपको वाकई गर्व होगा।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने लंबे बालों को छोटा करती नजर आ रही थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी के बाद अपने बालों को छोटा कर लिया था। उनके लंबे बाल कटते देख उनकी मां बहुत भावुक हो गईं। अब हिना ने एक बड़ा कदम उठाया है और अपने सारे बाल हटा दिए हैं। सिर मुंडवाते हुए हिना खान का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सामने आया है।

हिना खान ने आगे कहा, 'मैं उस प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहती जहां मैं अपने बालों को सहलाती हूं तो मेरे हाथों में मुट्ठी भर बाल आ जाते हैं। यह बहुत तनावपूर्ण है। मैं उस स्तर पर जाने से पहले वह करना चाहती हूं जो मेरे हाथ में है। इस यात्रा में मुझे शारीरिक कष्ट होगा लेकिन मैं मानसिक रूप से मजबूत हूं और रुकना चाहती हूं। वहीं हिना का वीडियो देखने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

(For More News Apart from Hina Khan shared video of herself getting her head shaved news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)