‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम एक्टर किट हैरिंगटन दूसरी बार बने पिता, पत्नी रोज लेस्ली ने नन्हीं परी को दिया जन्म

Rozanaspokesman

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

हैरिंगटन और लेस्ली 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

'Game of Thrones' fame Kit Harington and Rose Leslie become parents for the second time

लॉस एंजिलिस: लोकप्रिय हॉलीवुड  सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के कलाकार किट हैरिंगटन और रोज लेस्ली दूसरी बार माता-पिता बन गए है। उनके घर एक बच्ची ने जन्म लिया है। हैरिंगटन और लेस्ली 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2021 में लेस्ली ने बेटे को जन्म दिया था।

हैरिंगटन और लेस्ली के प्रतिनिधि ने पत्रिका ‘पीपल’ को दपंति के दोबारा माता-पिता बनने की खबर की पुष्टि की और कहा कि वे ‘‘ अपने परिवार में बेटी का स्वागत कर काफी खुश हैं।’’