रियलिटी शो स्टार शियास करीम को दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में चेन्नई हवाई अड्डे पर पकड़ा

Rozanaspokesman

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

करीम को हिरासत में लेने के लिए एक टीम चेन्नई के लिए रवाना होगी।

Reality show star Shiyas Karim caught at Chennai airport in rape and fraud cases

कासरगोड (केरल) : लोकप्रिय रियलिटी शो स्टार और मॉडल शियास करीम को केरल में दर्ज दुष्कर्म और धोखाधड़ी के एक मामले में बृहस्पतिवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केरल पुलिस ने करीम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था। आज सुबह जैसे ही वह दुबई से लौटा तो हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार करीम को हिरासत में लेने के लिए एक टीम चेन्नई के लिए रवाना होगी।

करीम द्वारा कोच्चि में अपने जिम में नियुक्त की गई एक महिला प्रशिक्षक की शिकायत के आधार पर चंदेरा पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम करीम को हिरासत में लेने के लिए जल्द ही चेन्नई के लिए रवाना होंगे। यहां लाने के बाद उसकी गिरफ्तारी दर्ज की जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि कासरगोड निवासी महिला ने करीम पर आरोप लगाया था कि 2021 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और यौन रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत में महिला ने सलीम पर 11 लाख रुपये की देनदारी होने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।