Anant Ambani Gifted Watch News: अनंत अंबानी ने बरात में आए खास दोस्तों को गिफ्ट की 2-2 करोड़ की घड़ियां, देखें वीडियो

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

अनंत ने शाहरुख खान, सलमान और रणवीर सिंह समेत 25 दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट में 18 कैरेट सोने की घड़ी दी।

Anant Ambani gifted Rs 2 crore watches each to special friends news

Anant Ambani Gifted Watch News In Hindi: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की अब राधिका मर्चेंट से शादी हो गई है। दोनों की शादी 12 जुलाई को मुंबई में धूमधाम से हुई। इस शादी को भव्य बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए। अब अनंत द्वारा अपने दोस्तों को दिए गए रिटर्न गिफ्ट की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनंत अंबानी ने अपने खास दोस्तों को 2 लाख नहीं बल्कि 2 करोड़ रुपये का तोहफा दिया है। अनंत ने शाहरुख खान, सलमान और रणवीर सिंह समेत 25 दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट में 18 कैरेट सोने की घड़ी दी। जो करीब 2 करोड़ रुपये है।

अनंत और राधिका की शादी की कई तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दूल्हे के दोस्त भी अपनी घड़ियां दिखाते नजर आए। एक फोटो में रणवीर सिंह शेरवानी में अपनी नई घड़ी दिखाते भी नजर आए।

आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई थी। 13 जुलाई को दोनों का शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में रवि किशन, चिराग पासवान और कई अन्य राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए। इस समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, संजय दत्त समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

 

(For More News Apart from Anant Ambani gifted Rs 2 crore watches each to special friends news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)