Palak Tiwari News: पलक तिवारी का नया अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, कहा- 'श्वेता तिवारी के सामने आप कुछ भी नहीं'

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

हाल ही में पलक तिवारी मुंबई में एक रेस्टोरेंट लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं।

Fans went crazy after seeing Palak Tiwari's new style news in hindi

Palak Tiwari News: पलक तिवारी बिल्कुल अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने कॉर्सेट टॉप पहनकर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट किया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पलक तिवारी का ये अंदाज देख फैंस भी दीवाने हो रहे हैं। हाल ही में पलक तिवारी मुंबई में एक रेस्टोरेंट लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। जहां उन्होंने गोल्डन कॉर्सेट टॉप और डेनिम जींस पहनी थी और लुक को पूरा करने के लिए हाई हील्स कैरी की थी।

मां श्वेता तिवारी सबसे अच्छी हैं 

इसी बीच पलक तिवारी ने भी पैपराजी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। केक काटने के बाद पैप्स ने एक्ट्रेस को अपने हाथों से केक खिलाया लेकिन एक्ट्रेस ने केक मुंह में और आधा हाथ में रखा, जिसके बाद यूजर्स ने कमेंट किया कि उन्होंने आगे बढ़कर केक फेंक दिया होगा। 

पलक तिवारी के इस अंदाज को देखकर एक ने लिखा कि मां श्वेता तिवारी बेहतर हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने पलक को खूबसूरत लड़की बताया। वहीं एक ने लिखा- श्वेता तिवारी के सामने आप कुछ भी नहीं हैं। दूसरे ने लिखा- इनकी मां इससे हॉट लग रही है।

इस फिल्म में वह नजर आईं 

पलक तिवारी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किस की जान' से की थी। इस फिल्म के बाद पलक तिवारी सुर्खियों में आ गईं। वही एक्ट्रेस हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' में भी नजर आई थीं।

(For more news apart from Holiday announced on August 20 in this district of Punjab, read full news In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)