'द गॉडफादर' फेम अल पचीनो 82 साल की उम्र में बनने जा रहे हैं पिता

Rozanaspokesman

मनोरंजन, ट्रेंडिंग

अल पचीनो (82) और नूर (29) अप्रैल 2022 से साथ हैं।

'The Godfather' fame Al Pacino is going to be a father at the age of 82.

लॉस एंजिलिस: 'द गॉडफादर' फेम  हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो 82 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। पचीनो के प्रतिनिधियों ने ‘पीपल मैगजीन’ से इस खबर की पुष्टि की।

खबर को अनुसार उनसे 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह (29) 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। अल पचीनो (82) और नूर (29) अप्रैल 2022 से साथ हैं। फिल्म ‘गॉड फादर’ के अभिनेता की यह चौथी संतान होगी। अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं की है और उनकी बाकी तीन संतानें भी उनकी पूर्व प्रेमिकाओं से हैं।

पचीनो के "द गॉडफादर" और "हीट" के सह-कलाकार 79 वर्षीय रॉबर्ट डी नीरो ने भी कुछ सप्ताह पहले खुलासा किया था कि उनके घर में उनकी सातवीं संतान पैदा हुई है।