WhatsApp ने भारत में करीब 65 लाख अकाउंट्स को किया बैन, जानिए क्या है असली वजह?

Rozanaspokesman

गैजेट्स - ऑटो

व्हाट्सएप को मई महीने में 3,912 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से कंपनी ने 297 अकाउंट पर कार्रवाई की थी।

photo

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने 1 मई से 31 मई के बीच 65,08,000 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है. नया आईटी नियम 2021 के तहत, यदि कोई व्यक्ति दुर्व्यवहार, स्पष्ट सामग्री, धोखाधड़ी या कुछ अन्य अनुचित चीजों में लिप्त होता है तो कंपनी खाते पर प्रतिबंध भी लगा सकती है।

व्हाट्सएप ने 1 मई से 31 मई के बीच 65,08,000 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। नया आईटी नियम 2021 के बाद सभी प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने एक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करनी होगी। जिसके चलते व्हाट्सएप को यह कदम उठाना पड़ा है। आपको बता दें कि कंपनी ने बिना किसी शिकायत के 24,20,700 अकाउंट्स को बैन कर दिया है।

व्हाट्सएप को मई महीने में 3,912 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से कंपनी ने 297 अकाउंट पर कार्रवाई की थी। इससे पहले अप्रैल महीने में भी व्हाट्सएप ने 74 लाख से ज्यादा अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था।

भारत में व्हाट्सएप के 500 मिलियन से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। जिसके लिए सरकार की ओर से नए नियम बनाए गए हैं. जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति दुर्व्यवहार, अश्लील सामग्री, धोखाधड़ी या कुछ अन्य गलत कामों में लिप्त होता है तो कंपनी उस अकाउंट को बैन भी कर सकती है।

व्हाट्सएप की तरह ट्विटर ने भी 11 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। आईटी के नए नियमों के मुताबिक एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने 11 लाख भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. ट्विटर ने प्रतिबंधित खातों को उत्पीड़न, बाल यौन शोषण, घृणित आचरण, संवेदनशील वयस्क सामग्री, मानहानि जैसे मुद्दों में शामिल पाया।

कंपनी ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच आतंकवाद से जुड़े कुल 11,32,228 अकाउंट और 1,843 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया।