IndiGo News: 1 जून से बेंगलुरु से देवघर के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही इंडिगो

गैजेट्स - ऑटो

एयरलाइन ने बताया कि उड़ान संख्या '6ई 6435' बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी।

Indigo going to start direct flight between Bengaluru and Deoghar from June 1

IndiGo News: इंडिगो एयरलाइन ने एक जून से झारखंड के देवघर और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि सीधी उड़ानें सप्ताह में तीन बार मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होंगी।

एयरलाइन ने बताया कि उड़ान संख्या '6ई 6435' बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान '6ई 6437' दोपहर 12.55 बजे देवघर से रवाना होगी और 3.25 बजे बेंगलुरु में उतरेगी। इंडिगो ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नया मार्ग भारत के दक्षिणी हिस्से से झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक केंद्रों तक संपर्क बढ़ाएगा।

RCB vs DC IPL 2024: फॉर्म में चल रही RCB के खिलाफ कप्तान पंत के बिना ही मैदान में उतरेगी दिल्ली

बयान में इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, ''हमें बेंगलुरु और देवघर के बीच सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'' उन्होंने कहा कि इससे न केवल ग्राहकों को झारखंड के पवित्र शहर तक पहुंच मिलेगी, बल्कि छात्रों और रोजगार चाहने वालों को भी सुविधा होगी। देवघर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का शहर है और यहां प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर है, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक है।

(For more news apart from  Indigo going to start direct flight between Bengaluru and Deoghar from June 1, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)