ISRO SSLV-D3 News: इसरो की नई उड़ान, EOS-08 सैटेलाइट लॉन्चिंग रही सफल

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा, प्रक्षेपण सफल रहा। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी।

Isro successfully launches SSLV-D3 latest update news in hindi

ISRO SSLV-D3 News In Hindi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश के सबसे छोटे रॉकेट एसएसएलवी-डी3 के साथ अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 लॉन्च किया है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा, प्रक्षेपण सफल रहा। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी।

इस उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा से लगभग 475 किमी बाहर स्थापित किया गया था। यह एक साल तक काम करेगा। EOS-08 उपग्रह का उद्देश्य पर्यावरण और आपदा के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करना है। इससे पहले इसरो ने लॉन्चिंग की तारीख 15 अगस्त तय की थी। फिर एक दिन बाद इसे लॉन्च किया गया।

EOS-08 उपग्रह में तीन पेलोड हैं। इसमें इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रारेड पेलोड (ईओआईआर), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड (जीएनएसएस-आर) और सीआईसी-यूवी डोसीमीटर शामिल हैं।

यह इसरो के सबसे छोटे रॉकेट एसएसएलवी का तीसरा प्रक्षेपण है। इससे पहले दो प्रयास (2022 और 2023) किए गए थे। जिसमें 2023 में इसरो को सफलता मिली, जबकि 2022 में पहला प्रयास विफल रहा।

(For more news apart from Isro successfully launches SSLV-D3 latest update news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)