Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Rozanaspokesman

गैजेट्स - ऑटो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर के ट्रैक पर आने की तारीख नजदीक है.

Vande Bharat sleeper train

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बन गई है. सुविधाजनक यात्रा के कारण, अधिकांश मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में आक्‍यूपेंसी रेट काफी अच्छी है। वहीं अब भारतीय रेलवे इस ट्रेन के सफर को और भी सुविधाजनक बनाने की तैयारी कर रहा है. अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर दौड़ने जा रही है. इसकी डेडलाइन भी लगभग तय हो चुकी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर के ट्रैक पर आने की तारीख नजदीक है. उन्होंने कहा कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मार्च 2024 तक चलने लगेगी. इस  वंदेभारत  ट्रेन को बेहतर तरीके से सजाया जाएगा. इसका अपना अनोखा यात्रा अनुभव होगा।

ये भी पढ़े:  Farrey Full Movie Leaked : लीक हुई सलमान खान की भांजी अलीजेह की डेब्यू फिल्म 'फर्रे'

वर्तमान में चलने वाली सभी वंदे भारत एक्सप्रेस केवल चेयर-कार हैं, यानी इसमे बैठकर यात्रा कर सकते हैं। ये ट्रेनें रात में उन्हीं स्टेशनों पर लौटती हैं जहां से चलती हैं। अब रेलवे वंदे भारत की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने जा रहा है। इन्हें राजधानी  की तरह चलाया जाएगा। इसका मतलब है कि वंदे भारत स्लीपर लंबी दूरी तय करेगी. अब ये रात में चलेंगी, जिसमें यात्री सोते हुए यात्रा कर सकेंगे. रेल मंत्रालय के मुताबिक, पहली स्लीपर वंदे भारत स्लीपर का निर्माण आईसीएफ चेन्नई द्वारा ही किया जाएगा। इसका स्लीपर कोच राजधानी और अन्य प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा अलग होगा। इसमें प्रत्येक कोच में चार के बजाय तीन शौचालय होंगे। इसके साथ ही एक मिनी पैंट्री भी बनाई जाएगी.