AI for Farmers News In Hindi: अब एआई किसानों को बताएगा कौन सी फसल बोने से होगा ज्यादा लाभ

Rozanaspokesman

गैजेट्स - ऑटो

सॉफ्टवेयर किसानों को ये बताने में सक्षम होगा कि उनके क्षेत्र में सूखा,बाढ़,लू,शीतलहर, असामान्य बारिश, ठंड और ओलावृष्टि की क्या स्थिति रहेगी।

Now AI will tell farmers which crop will be more profitable by sowing news in hindi

AI for Farmers news in hindi: केंद्र सरकार देश में कृषि प्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से जलवायु अनुकूल बनाने की तैयारी कर रही है। इससे किसानों को यह जानकारी पहले ही मिल जाएगी कि उनके क्षेत्र में इस बार मौसम कैसा रहेगा। इसके लिए सरकार एक एआई संचालित कृषि प्रबंधन सॉफ्टवेयर बना रही है।

यह सॉफ्टवेयर किसानों को यह बताने में सक्षम होगा कि उनके क्षेत्र में सूखा, बाढ़, लू, शीतलहर, असामान्य बारिश, शुष्क मौसम, ठंड, चक्रवात और ओलावृष्टि की क्या स्थिति रहेगी। ऐसे वातावरण में उन्हें कौन सी फसल बोने से फायदा होगा। इस कार्य में मौसम विभाग के वैज्ञानिक, कृषि वैज्ञानिक को शामिल किया गया है। जिन्हें सॉफ्टवेयर में शामिल किया जाएगा।

वहीं सॉफ्टवेयर बनने के बाद सरकार इस योजना को पूरे देश में लागू करेगी। सॉफ्टवेयर किसी भी क्षेत्र के पिछले 100 साल के मौसम पैटर्न का अध्ययन तुरंत करने में सक्षम होगा। यह 24 घंटे ऑनलाइन मोड में देश की सभी भाषाओं में जानकारी देगा। जब भी किसान अपने क्षेत्र की जानकारी सॉफ्टवेयर में डालेगा तो उसे सलाह मिलेगी। सॉफ्टवेयर एप बेस्ड होगा या वेबसाइट पर, इस संदर्भ में निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि इसको सरल बनाया जाएगा ताकि हर क्षेत्र का किसान इससे जानकारी हासिल कर अपनी फसल को लेकर कार्य कर सके। वहीं मौसम के अनुसार अपनी फसल लगा सकें।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने पर्यावरण मंत्रालय के साथ मिलकर राज्यों में 650 जिलों में खेती पर वातावरण और मौसम के पड़ने वाले प्रभाव का दो दशकों के डेटा का अध्ययन किया। इसमें 310 जिले ऐसे मिले, जहां मौसम की मार से हर साल किसानों को भारी नुकसान होता है। इनमें 109 जिले अत्यधिक जोखिम, 201 जिले जोखिम वाले मिले। जिस पर सरकार की और से काम किया जा रहा हैं।

(For more news apart from Now AI will tell farmers which crop will be more profitable by sowing news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)