IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के नए सीजन का प्रोमो जारी, ऋषभ पंत की हुई वापसी

Rozanaspokesman

हैरानी की बात ये है कि इसमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे चैंपियन कप्तान गायब नज़र आए।

Promo of the new season of Indian Premier League 2024 released

IPL 2024 Promo Release News: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों की तारीखें भी सामने आ गई हैं। आईपीएल मैचों का प्रसारण करने वाले चैनल द्वारा 2024 लीग का पहला प्रोमो जारी किया गया है। 3 मार्च, रविवार को जारी किए गए आईपीएल 2024 के प्रोमो में हार्दिक पंड्या सहित तीन टीमों के कप्तान शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि इसमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे चैंपियन कप्तान गायब नज़र आए।

गौर हो की 2024 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं इस बार कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। मुंबई इंडियंस की टीम जहां नए कप्तान के साथ खेलेगी तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नए मेंटर गौतम गंभीर के साथ खेलेगी। पिछले सीजन में कार एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण नहीं खेल सके ऋषभ पंत एक बार फिर मैदान पर जादू करते नजर आएंगे।

स्टार स्पोर्ट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का प्रोमो जारी कर दिया है। इसमें मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ-साथ कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ के कप्तानों को शामिल किया गया है। हाल ही में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए गए श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के साथी केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ नजर आ रहे हैं। केएल लखनऊ जबकि ऋषभ दिल्ली की कप्तानी करते नजर आएंगे। कोलकाता की कमान श्रेयस के हाथों में होगी।

(For more news apart from Promo of the new season of Indian Premier League 2024 released News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)