एशियाई खेल 2023: भारतीय तीरंदाजों ने अब तक जीते रिकॉर्ड नौ पदक

Rozanaspokesman

खेल

इससे पहले भारत ने 2014 में इंचियोन में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे.

PHOTO

हांगझोउ : भारत की अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनम और ओजस देवतले ने एशियाई खेलों के 14वें दिन स्वर्ण पदक की हैट्रिक हासिल की, जबकि अदिति स्वामी ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों ने इन एशियाई खेलों में रिकॉर्ड नौ पदक अपनी झोली में डाल लिए हैं।

इससे पहले भारत ने 2014 में इंचियोन में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे. मौजूदा विश्व चैंपियन अदिति स्वामी ने कांस्य पदक के लिए एकतरफा प्लेऑफ में इंडोनेशिया की रतिह जिलिजाति एफ को हराया। बर्लिन में दो महीने पहले विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली 17 साल की अदिति ने 146-140 से जीत दर्ज की। बाद में ज्योति ने दक्षिण कोरिया की सो चाएवोन को 149-145 से हराकर तीसरा गोल्ड जीता। उन्होंने मिश्रित युगल और महिला टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। 

वहीं गुरू और शिष्य के मुकाबले में 21 साल के विश्व चैम्पियन देवताले ने 34 साल के अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया। बर्लिन में विश्व खिताब जीतने वाले देवताले पुरूष टीम और मिश्रित युगल गोल्ड जीत चुके हैं।