MS Dhoni ले रहे हैं IPL से संन्यास? रुतुराज गायकवाड़ के CSK के कप्तान बनते ही फैंस के मन में उठ रहे कई सवाल

Rozanaspokesman

खेल

रुतुराज गायकवाड़ को एमएस धोनी की जगह CSK का कप्तान बनाने के बाद से ही फैंस के मन में कई सवाल उथल-पुथल मकर  रेहे हैं.

CSK New Captain Ruturaj Gaikwad

MS Dhoni Retirement, IPL 2024, CSK New Captain Ruturaj Gaikwad News In Hindi: क्रिकेट फैंस कल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कल से आईपीएल 2024 की शुरूआत होनी है. आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. वहीं इस उत्साह के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को बड़ा झटका मिला है. चेन्नई टीम ने रुतुराज गायकवाड़ को एमएस धोनी की जगह सीएसके का कप्तान बना दिया है। यानी इस बार एमएस धोनी चेन्नई की कैप्टेंसी करते हुए नजर नहीं आएंगे।

यह खबर फ्रेंचाइजी के 'येलो' टीम के फैंस के लिए  बड़ा झटका है. वहीं अब टीम द्वारा रुतुराज गायकवाड़ सीएसके की कप्तानी सौंपने के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. जैसे क्या एमएस धोनी ने आईपीएल से ले लिया है संन्यास? क्या एमएस धोनी संन्यास ले रहे हैं ? आखिर सीएसके का कप्तान क्यों बदला गया है ? 

रुतुराज गायकवाड़ को एमएस धोनी की जगह CSK का कप्तान बनाने के बाद से ही फैंस के मन में कई सवाल उथल-पुथल मकर  रेहे हैं.

हालांकि शुरुआत से ही  रुतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्ले से हर बार खुद को साबित किया है.  रुतुराज गायकवाड़ का पिछले कुछ सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार रहा है। रुतुराज गायकवाड़ को फैंस काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन सीएसके फैंस कभी नहीं चाहेंगे कि एमएस धोनी क्रिकेट छोड़ें। पिछले साल, एमएस धोनी ने पुष्टि की थी कि वह आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे, पर 
 अचानक टीम का कप्तान बदलने से कई सवाल खड़े होते हैं.  
(For more news apart from ms dhoni retirement ipl 2024 ? csk new captain ruturaj gaikwad news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)