पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Rozanaspokesman

खेल

WWE द्वारा शुक्रवार सुबह 5 बजे के तकरीबन यह जानकारी शेयर की गई।

Bray Wyatt( FILE PHOTO)

नई दिल्ली: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) स्टार ब्रे वायट का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.  WWE द्वारा शुक्रवार सुबह 5 बजे के तकरीबन यह जानकारी शेयर की गई। इसके बाद कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने भी इस खबर की पुष्टि की. 

ट्रिपल एच ने ट्वीट किया और लिखा - अभी-अभी मुझे WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा ने कॉल करके इस घटना की जानकार दी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य विंडहैम रोटुंडा जिनको ब्रे वायट के नाम से जाना जाता है, उनका आज अचानक निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम अनुरोध करते हैं कि इस समय सभी लोग उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रे वायट का असली नाम विंडहैम रोटुंडा है। वह 2009 से WWE के साथ जुड़े हुए हैं, हालांकि वह 2021 और 2022 से WWE के साथ नहीं थे।