Paris Olympics 2024 Day 2 July 28 India schedule: एक्शन में होंगी पीवी सिंधु, मनु भाकर और महिला तीरंदाजी टीम रहेगी नजर

खेल

पीवी सिंधु महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद करेंगी।

Paris Olympics 2024 Day 2 July 28 India schedule PV Sindhu, Manu Bhaker and women's archery team

Paris Olympics 2024 Day 2 July 28 India schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में रोमांचक शुरुआती दिन के बाद, आज रविवार, 28 जुलाई को सभी की निगाहें भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पर होंगी, जो 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा के पदक स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रही.  मनु भाकर आज दोपहर 3:30 बजे होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ऐसे में मनु भाकर के निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने ने की प्रबल संभावना है। वह पेरिस 2024 ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगी और ऐसा करने के बाद वह निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन सकती हैं।

इसके अलावा, भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद करेंगी।  पीवी सिंधु अपने ग्रुप M के शुरुआती मुकाबले में दोपहर 12:50 बजे मालदीव के फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक से भिड़ेंगी।

वहीं दो बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन निकहत जरीन भी आज को अपने पेरिस 2024 अभियान की शुरुआत करेंगी। निकहत जरीन, महिलाओं के 50 किग्रा राउंड ऑफ 32 मैच में जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लोएट्ज़र से दोपहर 3:50 बजे भिड़ेंगी।

साथ भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेते हुए एक और मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। भारत की अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर की महिला तीरंदाजी टीम गुरुवार को रैंकिंग राउंड में चौथे स्थान पर रही और शाम 5:45 बजे क्वार्टरफाइनल में मेज़बान फ्रांस या नीदरलैंड से भिड़ेगी।

बलराज पंवार, जो रोइंग में अकेले भारतीय प्रतिभागी हैं, पुरुषों की एकल स्कल्स स्पर्धा के रेपेचेज दौर में भाग लेंगे।

Paris Olympics 2024: India's schedule for Day 2 (28 july)

बैडमिंटन(Badminton)

महिला एकल ग्रुप M: पीवी सिंधु बनाम फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (मालदीव) - दोपहर 12.50 बजे

पुरुष एकल K : एचएस प्रणॉय बनाम फैबियन रोथ (जर्मनी) - रात 8.00 बजे

शूटिंग  (Shooting)

महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - इलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल - दोपहर 12:45 बजे

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता - दोपहर 2:45 बजे

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल - मनु भाकर - दोपहर 3:30 बजे

रोइंग (Rowing)

पुरुष एकल स्कल्स रेपेचेज 2 - बलराज पंवार - दोपहर 1:18 बजे

टेबल टेनिस (Table tennis)

महिला एकल राउंड ऑफ 64 (राउंड 2): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन) - दोपहर 12.15 बजे से
महिला एकल राउंड ऑफ 64 (Round 2) - मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन) - शाम 4:30 बजे
पुरुष एकल राउंड ऑफ 64(Round 2) - शरत कमल बनाम डेनी कोज़ुल (SLO) - दोपहर 3:00 बजे

स्विमिंग (Swimming)

पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज - दोपहर 3.16 बजे

महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल (हीट 1): धिनिधि देसिंघु - दोपहर 3.30 बजे

तीरंदाजी (Archery)

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड - शाम 5.45 बजे

इसके बाद शाम 7:17 बजे से सेमीफाइनल होगा और रात 8:18 बजे से मेडल राउंड मैच शुरू होगा।

बॉक्सिंग (boxing)
 

महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 32 - निकहत जरीन बनाम वो मैक्सी कैरिना क्लोएत्ज़र (GER) - दोपहर 3:50 बजे

(For More News Apart from Paris Olympics 2024 Day 2 July 28 India schedule PV Sindhu, Manu Bhaker and women's archery team , Stay Tuned To Rozana Spokesman)