Paris Olympics 2024 Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की न्यूजीलैंड पर जीत ओलंपिक में शानदार शुरूआत, अब अर्जेंटीना से भिड़ंत

खेल

मैच यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेला गया था।

Paris Olympics 2024 Hockey Indian men's hockey team won 3-2 against New Zealand Now clash with Argentina

Paris Olympics 2024 Hockey, India vs New Zealand: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को पेरिस 2024 ओलंपिक में पूल B के पहले मैच में न्यूजीलैंड 3-2 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बता दे कि यह मैच यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेला गया था।

हरदीप सिंह और विवेक ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने महत्वपूर्ण गोल करके शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत दर्ज की।

भारतीय टीम के लिए मनदीप सिंह (24वें मिनट), विवेक प्रसाद सागर (34वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59वें मिनट) ने गोल किए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (8वें मिनट) और चाइल्ड साइमन (53वें मिनट) ने गोल किया। भारत ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया.

बता दें कि न्यूजीलैंड ने दबदबे वाली शुरुआत की लेकिन दूसरे क्वार्टर के बाद उसे रोक दिया गया। पहले क्वार्टर में न्यूजीलैंड के सैम लेन ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर गोल किया. इसी तरह मनदीप सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

बता दे कि चौथे क्वार्टर के आखिरी कुछ मिनटों तक, भारत और न्यूजीलैंड दोनों अपने विरोधियों के लिए मुश्किल बना रहे थे।  हालाँकि, न्यूज़ीलैंड ने पेनल्टी कॉर्नर गँवा दिया जो बाद में पेनल्टी स्ट्रोक में बदल गया जिसे टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने लिया, जिन्होंने स्थिति का सही फायदा उठाया और बेहद जरूरी गोल कर दिया।

भारत अपने अगले पेरिस 2024 ओलंपिक हॉकी मैच में सोमवार को रियो 2016 चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेगा।


(For More News Apart from Paris Olympics 2024 Hockey Indian men's hockey team won 3-2 against New Zealand Now clash with Argentina, Stay Tuned To Rozana Spokesman)