IPL fast bowler news:आईपीएल 2024 में मयंक यादव ने की दमदार गेंदबाजी, सबको किया हैरान

खेल

मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 9 बार 150 या उससे ज्यादा की गेंद फेंकी।

Mayank Yadav fast bowler in IPL 2024 news in hindi

IPL fast bowler news: लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शनिवार को अपनी दमदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। आईपीएल के अपने पहले ही मैच में इस 21 साल के तेज गेंदबाज ने सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना डाला।

इतना ही नहीं मयंक आईपीएल के इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। जी हां, मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 9 बार 150 या उससे ज्यादा की गेंद फेंकी।

मयंक यादव ने अपने करियर की पहली गेंद 147.1kph की स्पीड से फेंकी, जबकि तीसरी गेंद पर उन्होंने 150kph की स्पीड भी छू ली। हालांकि पहले ओवर में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने अपनी गति से कहर बरपाया।

हालांकि एक नया गेंदबाज अपने पहले ओवर में थोड़ा घबराया हुआ होता है। इसके चलते जैसे ही मयंक दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए, उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना लिया। मयंक यादव की यह गेंद 155.8kph की रफ्तार से शिखर धवन के पास गई, जिस पर विपक्षी कप्तान की धुनाई हो गई। वहीं मयंक यादव आईपीएल में 155 किमी प्रति घंटे से अधिक गति से गेंदबाजी करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज -

शॉन टेट - 157.71 किमी/घंटा

लॉकी फर्ग्यूसन - 157.3 किमी/घंटा

उमरान मलिक - 157 किमी/घंटा

एनरिक नॉर्खिया - 156.22 किमी/घंटा

मयंक यादव - 155.8 किमी/घंटा

कगिसो रबाडा - 154.23 किमी/घंटा

(For more news apart from Mayank Yadav fast bowler in IPL 2024 news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)