कुर्ती की ये डिफरेंट डिजाइंस बनाएगा आपके लुक को परफेक्ट, दिखेंगी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश

Rozanaspokesman

लाइफस्टाइल

कुर्ती की ये डिजाइंस आपके लुक को परफेक्ट बना देगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुर्ती की डिफरेंट स्टाइलिश और ग्रेसफुल डिजाइन .

Kurti

New Delhi :अगर आपको भी कुर्ती पहनना पसंद है और आप अपने लुक में कुछ बदलाव चाहते है तो कुर्ती की ये डिजाइंस आपके लुक को परफेक्ट बना देगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुर्ती की डिफरेंट स्टाइलिश और ग्रेसफुल डिजाइन जिसे पहन आप दुसरो के सामने अट्रैक्टिव और स्टाइलिश दिखोगी। 

अनारकली कुर्ती :  अनारकली कुर्ती हमेशा ही एक परफेक्ट लुक देती है। अनारकली आपको मोनोक्रोमैटिक स्टाइल देगी। अनारकली आपको सिंपल प्रिंटेड और पार्टी वेयर दोनों स्टाइल में मिल जाती है। आप अनारकली को डिफरेंट ओकेज़न्स में भी ट्राई कर सकती हैं।  

फुल लेंथ गाउन लुक कुर्ती - फ्लोर लेंथ कुर्ती  देखने में जितनी स्टाइलिश लगती है उतना ही रॉयल लुक देती है। आप इसे अपनी शादी के बाद की फंक्शन में भी ट्राई कर सकती है। आप किसी के घर डिनर के लिए जा रही है तो आप फ्लोर लेंथ कुर्ती  पहन सकती है ये आपको परफेक्ट लुक देगा। 

फ्रंट स्लिट कुर्ती -  आज कल फ्रंट स्लिट ड्रेस का भी फैशन चल रहा है।  कुर्ती में भी ये स्टाइल देखने को मिल रहा है। ज्यादातर एक्ट्रेसेस फ्रंट स्लिट कुर्ती के साथ पैंट पेयर करके पहनती हैं। आप चाहे तो इस स्टाइलिश कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं।  

शिफॉन कुर्ती- शिफॉन कुर्ती देखने में बहुत ही स्टाइलिश लगता है। अगर आपको  भारी भरकम सूट पहनना पसंद नहीं है  तो आप इस लाइट वेटेड सूट को ट्राई कर सकती है। 

स्ट्रेट कुर्ती - स्ट्रेट कुर्ती  को हमेशा ही एक बेहद स्टाइलिश डिजाइन माना  जाता है। यह देखने में बेहद ही खूबसूतरत होती है। स्ट्रेट कुर्ती को आप प्लाज़ो के साथ पहनें या शरारा के साथ ये आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगता है। 

कॉलर लुक कुर्ती - कॉलर लुक कुर्ती को आप पार्टी से लेकर ऑफिस लुक तक ट्राई कर सकती हैं। ये आपको बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक देता  है।