खूब ट्रेंड में है ये फूल स्लीव ब्लाउज , दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर तक ने साड़ी के साथ पहने ये डिजाइन

Rozanaspokesman

लाइफस्टाइल

साड़ी एक ऐसा पहनवा है जिसमे हर महिला खूबसूरत लगती है। इसे अच्छे से स्टालिश तरिके से पहनते है तो यह आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है।

This flower sleeve blouse is in trend

 New Delhi : साड़ी हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। साड़ी पहने के बाद महिलाएं बला की खूबसूरत लगती है। साड़ी एक ऐसा पहनवा है जिसमे हर महिला खूबसूरत लगती है लेकिन अगर आप इसे अच्छे से स्टालिश तरिके से पहनते है तो यह आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। आज कल कई तरह के ब्लाउज  के डिजाइन ट्रेंड में है जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पहनकर खूबसूरत लगी है। आप इन ब्लाउज को इन एक्ट्रेस की तरह साड़ी के साथ कैरी कर सकती है। 

हिना की तरह आप भी इस  फुल स्लीव्स मिरर-वर्क ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं।  आप इसे साड़ी और लहंगा दोनों के साथ पहन सकती है। इस ब्लाउज में आगे की तरफ वाइड वी नेकलाइन है। बैक में स्लिम वन-हुक क्लोजर के साथ नेक पर टाई-अप डिटेल दी गई है। 

फुल स्लीव्स ब्लाउज का यह डिजाइन भी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। साड़ी के साथ  यह स्टाइलिश ब्लाउज आप किसी भी पार्टी या ऑकेजन पर ट्राई कर सकती हैं। 

अगर आप साड़ी के साथ कुछ बिल्कुल डिफरेंट  कुछ ट्राई करना चाहती है तो आप दीपिका  का ये स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।  बिशप स्लीव्स के साथ इस ब्लाउज़ में एक पुसीबो कॉलर एड किया गया है। 

जो लोग हैवी नेकलेस पहनना पसंद करते है वो इस ब्लाउज को ट्राई  कर सकती है। इसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और टाई डिटेलिंग के साथ वाइड वी-बैक है। 

ब्लाउज का यह डिजाइन सबसे खूबसूरत लुक देता है।  फोटो में आप देख सकते है कि फुल कट स्लीव्स के साथ नीचे फ्रिल लुक स्टाइलिश के साथ-साथ एलिगेंट भी बना रही है।