World Happiness Report 2023: भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोग है ज्यादा खुश, खुशहाल देशों की रैंकिंग में इंडिया...

लाइफस्टाइल

हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस रैंकिंग में भारत का स्थान क्या है।

World Happiness Country 2023

World Happiness Country 2023:  वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट  (World Happiness Report) दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग करती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस रैंकिंग में भारत का स्थान क्या है।

बता दें कि फ़िनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। फिनलैंड कई बार प्रसन्नता सूचकांक में लगातार शीर्ष पर रहा है। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर डेनमार्क और आइसलैंड हैं। शीर्ष 20 देशों में कोई एशियाई देश नहीं है.

रूस और यूक्रेन पिछले एक साल से युद्ध की स्थिति में हैं, फिर भी खुशहाली सूचकांक में इसका स्थान भारत से बेहतर है। रूस 70वें और यूक्रेन 92वें स्थान पर है।

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत इस सूची में काफी नीचे है। भारत की रैंक 126वीं है.

पाकिस्तान-बांग्लादेश भी भारत से बेहतर हैं. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान 108वें और बांग्लादेश 102वें स्थान पर हैं। इसके साथ ही चीन 64वें स्थान पर है.

रिपोर्ट के मुताबिक अफ़ग़ानिस्तान सबसे ख़राब देश है. इस सूची में अफगानिस्तान को 137वां यानी आखिरी स्थान मिला है. सबसे नाखुश देश अफगानिस्तान, लेबनान, जिम्बाब्वे, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो हैं। इन देशों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार और सबसे कम जीवन प्रत्याशा है।

India has been ranked at the 126th place among 146 countries in the recently released World Happiness Report.Now, you can study 'happiness' in India | India News - Times of IndiaWorld Happiness Index: India ranks dismal 144, Pakistan at 66; Finland tops againWorld Happiness Report 'ਚ ਨੰਬਰ ਵਨ 'ਤੇ ਹੈ ਇਹ ਦੇਸ਼, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੈ ਭਾਰਤ ਦੀ ਰੈਂਕਿੰਗअफ़ग़ानिस्तान: तालिबान ने संकल्प जताने के बावजूद लड़कियों की उच्च स्कूली शिक्षा पर रोक लगाई