घटाना हैं तेजी से वजन तो रखे तीन बातो को ध्यान।

Rozanaspokesman

लाइफस्टाइल

आइए जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए किन बातों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है?

If you want to lose weight fast, then keep three things in mind.

वजन बढ़ना आज के समय की गंभीर समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की लगभग 13 फीसदी आबादी इस समस्या की शिकार है। अध्ययनों में मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बताया गया है। इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को वजन पर कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में बढ़ती मोटापे की समस्या और भी गंभीर हो सकती है, इसपर सभी माता-पिता को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। 


वजन बढ़ने के कई कारक हो सकते हैं समय रहते उनकी पहचान कर इससे बचाव के तरीकों को अपनाना जरूरी हो जाता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम प्रकार के तरीकों को प्रयोग में लाते रहते हैं


आइए जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए आहार के अलावा और किन बातों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है?


नियमित व्यायाम: 
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाना भी बहुत आवश्यक है। कैलोरी बर्न करने के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के मध्यम स्तरीय व्यायाम की आदत जरूर बनानी चाहिए। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग जैसे अभ्यास करके भी लाभ पा सकते हैं

शरीर को रखें हाइड्रेटेड:
वजन कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसलिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की आदत बनाएं। पानी पीने से पाचन ठीक रहता है और शरीर से विषाक्तता कम होती है। यह अतिरिक्त फैट को बनने से रोकने में भी आपके लिए मददगार है। पानी पीते रहने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

पर्याप्त नींद ले:
पर्याप्त नींद लेने से आपको वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। नींद की कमी न सिर्फ वजन बढ़ने का कारण हो सकती है साथ ही इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रात के जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं। रात को देर से सोने से आपकी शुगर क्रेविंग बढ़ जाती है जिससे शरीर में कैलोरी बढ़ने का खतरा रहता है।