Olive oil Benefits: त्वचा से लेकर बालों तक जैतून का तेल सेहत के लिए है वरदान

लाइफस्टाइल

दैनिक आहार में जैतून का तेल शामिल करने से स्ट्रोक का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Olive oil is a boon for health, from skin to hair.

Olive oil Benefits: जैतून का तेल न केवल त्वचा और बालों के लिए अच्छा है। यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है।जैतून के तेल का सेवन करने से कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं फायदे...

जैतून का तेल शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित करता है और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। जिससे दिल ठीक से काम करता है और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का सेवन किया जा सकता है।

दैनिक आहार में जैतून का तेल शामिल करने से स्ट्रोक का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

दरअसल, खाने में आम तेलों का इस्तेमाल करने से शरीर में  गैर सेहतमंद वसा जमा हो सकती है। जिससे स्ट्रोक का खतरा बना रहता है. इसे कम करने के लिए आप सामान्य खाना पकाने के तेल की जगह जैतून का तेल मिला सकते हैं।

जैतून के तेल को आहार का हिस्सा बनाने से दिमाग मजबूत होता है। जैतून के तेल का सेवन अल्जाइमर जैसे भूलने वाली बीमारी के विकास के जोखिम को भी कम कर सकता है।

इतना ही नहीं, जैतून के तेल के सेवन से याददाश्त बेहतर होती है और चीजें लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

कैंसर रोधी गुणों से भरपूर जैतून का तेल कैंसर जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार है। बता दें कि जैतून के तेल का सेवन करने से स्तन कैंसर, पेट और एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा कम हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने सामान्य खाना पकाने के तेल को जैतून के तेल से बदल सकते हैं।

क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता है: जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे भोजन में शामिल करने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। आपको बता दें कि जैतून का तेल शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है, जिससे विभिन्न बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।