ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, 2023 पर रोड शो का आयोजन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा, इनलैंड जलमार्ग भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को बल दे रहे हैं।

photo

-इनलैंड जलमार्ग भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को बल प्रदान कर रहे हैं

-2014 से सरकार ने इनलैंड जलमार्गों के विकास में 5,200 करोड़ निवेश किया

पटना : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग एवं आयुष मंत्री, सर्बानंद सोणोवाल ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, 2023 (GMIS) पर एक रोड शो का औपचारिक उद्घाटन किया। GMIS, 2023 की भूमिका के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री, सर्बानंद सोणोवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार इनलैंड जलमार्ग परिवहन के वैकल्पिक साधन के रूप में विकसित हुए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा, इनलैंड जलमार्ग भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को बल दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने इनलैंड जलमार्ग में साल 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 5200 करोड़ का निवेश किया है, जिससे इस क्षेत्र को ज़बरदस्त बढ़ावा मिला है। यह सरकार द्वारा इनलैंड जलमार्ग में पिछले 28 वर्षों में किए गए निवेश की तुलना में पिछले 9 वर्षों की अवधि में 200 प्रतिषत से ज़्यादा का बड़ा उछाल है। इससे प्रदर्शित होता है कि मोदी सरकार इनलैंड जलमार्गों के विकास को लेकर कितनी ज़्यादा गंभीर है।

परिवहन का यह स्वच्छ, प्रभावशाली और किफायती माध्यम भारत के अंदरूनी हिस्सों की आर्थिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इनलैंड जलमार्गों में निवेश करके और अपनी समृद्ध एवं जटिल जलमार्ग प्रणाली को मजबूत बनाकर हम इस उद्योग के लिए एक सहयोगपूर्ण परिवेश बनाने की प्रक्रिया में हैं, जिससे हमारे पड़ोसी देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे दक्षिण एशिया क्षेत्र में भारत के राज्यों एवं अन्य देशों की व्यापार और वाणिज्य की क्षमताओं का विकास होगा।”

इस कार्यक्रम में तीन सत्रों का आयोजन हुआ। बुनियादी ढांचे पर एक तकनीकी सत्र में पूर्वाेत्तर राज्यों के तकनीकी विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया, मंत्रियों के सत्र के साथ एक व्यापार के लिए समर्पित सत्र में नेताओं और विशेषज्ञों ने इनलैंड जलमार्गों की समृद्ध प्रणाली द्वारा अवसरों के साथ-साथ आर्थिक विकास और क्षेत्रीय व्यापार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उद्घाटन सत्र के बाद व्यापारिक वार्ता हुई, जिसमें व्यापारिक और व्यवसायिक निकायों ने क्षेत्र में इनलैंड जलमार्गों में अवसर तलाशे। यह रोड शो ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे रोड शो की श्रृंखला में पांचवां था। इसका मुख्य कार्यक्रम 17-19 अक्टूबर, 2023 के बीच दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहा है।

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, 2023 पर इस रोड शो में परिमल सुकलाबैद्य, परिवहन, मत्स्य पालन और उत्पाद शुल्क विभाग मंत्री, असम सरकार; श्री बिमल बोरा, उद्योग एवं वाणिज्य और सार्वजनिक उद्यम, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री, असम सरकार, मामा नातुंग जल संसाधन मंत्री, अरुणाचल प्रदेश सरकार; श्री टेम्जेनमेंबा, विधायक एवं सलाहकार (परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा), नागालैंड सरकार, टी. के. रामचन्द्रन, सचिव, एमओपीएसडब्ल्यू, संजीव रंजन, आईएएस, चेयरमैन, नेशनल शिपिंग बोर्ड,  संजय बंदोपाध्याय, चेयरमैन, आईडब्ल्यूएआई ने भी व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र एवं समुद्री क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों और अधिकारियों के बीच अपना संबोधन दिया।