केन्द्र सरकार मगध साम्राज्य एवं मौर्यवंश के गौरवपूर्ण इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रही है: भारतीय लोक चेतना पार्टी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

कुम्हरार पार्क में 800 स्तंभयुक्त सभागार प्राप्त हुआ जिसे 2005 में मिट्टी एवं बालू से ढककर पार्क बना दिया गया है।

photo

पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय लोक चेतना पार्टी द्वारा कुम्हरार पार्क से सत्याग्रह आंदोलन की शुरूआत की गई जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार थे तथा अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष  कीर्तन प्रसाद कुशवाहा ने की।

आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार मगध साम्राज्य एवं मौर्यवंश के गौरवपूर्ण इतिहास को मिटाने का पड़यंत्र कर रही है। पटना के लोहनीपुर, बहादुरपुर, सन्दलपुर, बुलंदीबाग, कुम्हरार सहित अन्य स्थलों पर किए गये खुदाई में मौर्य शासन कालीन सुरक्षित किला, राजभवन सभागार एवं अन्य महत्वपूर्ण भवनों का भग्नावशेष मिला है। कुम्हरार पार्क में 800 स्तंभयुक्त सभागार प्राप्त हुआ जिसे 2005 में मिट्टी एवं बालू से ढककर पार्क बना दिया गया है।

केन्द्र की सरकार सत्य तथ्यों को असत्य एवं असत्य तथ्यों को सत्य बताकर भारत की मौलिक प्रामाणिक सभ्यता संस्कृति को मिट्टी में मिलाने का काम कर रही है। इसलिए पार्टी कुम्हार पार्क में मौर्य राजदरबार बनाने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित करने, कुम्हरार पार्क को अन्तराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने तथा कुम्हरार पार्क का नाम बदलकर मौर्य राजदरबार पाटलिपुत्र कुम्हरार करने की मांग को लेकर सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ की है। बिहार के विभिन्न जिलों में "सम्राट अशोक प्रतिमा स्थापना सह शोषित- मैत्री यात्रा" के माध्यम से जन जागृति का काम चार महिनों तक चलेगा। पुनः 4 फरवरी 2024 को शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर कुम्हरार पार्क में लाखों मौर्य वंशियों एवं शहीद जगदेव प्रसाद के समर्थकों के साथ समारोह पूर्वक मौर्य राजदरवार एवं सम्राट अशोक-प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। सुभाष कुमार ने "शोषित मैत्री यात्रा रथ" को हरी झंडी दिखाकर विदा किया जो 4 महिनों तक चलती रहेगी।

सत्याग्रह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, नंदकुमार वर्मा, अशोक कश्यप, सतीश कुमार दांगी, अमरेन्द्र कुमार, राजेश कुशवाहा, श्रीमती रीना वर्मा, धनंजय कुशवाहा, देवेन्द्र प्रसाद दांगी, अशोक पासवान, रवीन्द्र कुमार दांगी, संतोष कुमार प्रजापति, दांगी दीपक कुमार, जितेन्द्र दांगी, ध्रुव सिंह दांगी, कुन्दन महतो. अमरजीत कुमार, प्रमोद कुमार गाँधी, सुरजीत कुशवाहा, गुरु लाल दांगी, मनोज कुमार दांगी, रमाजीत कुमार, राजेश कुमार दांगी, प्रभात कुमार सिंह, विकास ठाकुर, प्रतिभा कुमारी, लालू मांझी, कुंदन कुमार, सखीचंद भूईयों, मुनीलाल पासवान, रामा पासवान, भगवान पासवान, ललित पासवान, बच्चु मांझी, विकास राज, सन्नी कुछ पटेल, सुरेश वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।।