पटना : चिराग ने "बिहार बचाओ पद-यात्रा" का किया ऐलान

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

पासवान ने परासी की घटना और सरकार की कुनीतियो के खिलाफ अरवल में "बिहार बचाओ पद-यात्रा" का ऐलान किया है।पासवान के नेतृत्व में यह पद यात्रा 5 दिसंबर...

Patna: Chirag announces "Bihar Bachao Pad-Yatra"

पटना, ( संवाददाता) : अरवल के परासी में छेड़खानी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों द्वारा मां-बेटी को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया, जिसमें सुमन कुमारी की मौत हो गई एवं गंभीर रुप से जल चुकी 6 वर्षीय उनकी बेटी राधा कुमारी अभी भी अस्पताल में इलाजरत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज पीएमसीएच जाकर इलाजरत मासूम राधा से मुलाकात की और उसका हाल जाना।  पासवान ने पीड़िता राधा और उसके परिजन को ढाढस बंधाते हुए न्याय दिलाने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बता दें इससे पहले पासवान ने परासी की घटना और सरकार की कुनीतियो के खिलाफ अरवल में "बिहार बचाओ पद-यात्रा" का ऐलान किया है।पासवान के नेतृत्व में यह पद यात्रा 5 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को की जाएगी, जिसमें पार्टी के सभी प्रदेश के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

 पासवान ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है और इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में जिस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, यह साबित हो गया है कि अब बिहार में महाजंगलराज पूरी तरह व्याप्त है। यहां कोई सुरक्षित नहीं है। हर तरफ अराजकता और भय का माहौल है। पुलिस-प्रशासन का डर खत्म हो गया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि यहां आए दिन सरे-आम हत्या, बलात्कार और लूट जैसी घटनाएं घटित होते रह रही