बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

28 फरवरी को वितमंत्री विजय कुमार चौधरी 2023 - 24 का लोकलुभावनी बजट पेश करेंगे। जो महागठबंधन सरकार की प्रथम बजट होगी।

Budget session of Bihar Legislature begins on February 27

पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 27 फरवरी से आरम्भ होगा जिसमें कुल 22 बैठके होगी। 27 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल फागु चौहान संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करेंगे उसी दिन राज्य सरकार के वित मंत्री विजय कुमार चौधरी दोनों सदनों में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन का आयोजन सेंट्रल हॉल में किया गया है।

28 फरवरी को वितमंत्री विजय कुमार चौधरी 2023 - 24 का लोकलुभावनी बजट पेश करेंगे। जो महागठबंधन सरकार की प्रथम बजट होगी। विधानसभा कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को राज्यपाल द्बारा संयुक्त अधिवेशन के संबोधन के साथ राज्यपाल द्बारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रति सदन के पटल पर रखा जायेगा। 28 फरवरी को सदन में वितमंत्री बजट पेश करेंगे साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद विवाद, 01 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से उत्तर एवं 02 मार्च को बजट से संबंधित तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश होगा।