बेतिया दौरे की रणनीति को लेकर भाजपा नेता एपी पाठक ने जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी के साथ की बैठक

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल भी रहें है।

photo

पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगामी बेतिया दौरे के कार्यकर्म हेतु भाजपा नेता और पूर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक ने बेत्तिया भाजपा जिला कार्यकारिणी से मिलकर तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा किया। प्रदेश अध्यक्ष का नगर भवन बेत्तिया में कार्यक्रम और उनकी साइकिल रैली किन किन जगहों पर होगी. उक्त कार्यक्रम की सुगमता पूर्व सफल होने हेतु गंतव्य तक भाजपा नेता एपी पाठक गए भी और अपने लोगों को तत्क्षण सभी सुविधाओं और कार्यक्रम की सफ़लता हेतु जिला कार्यकारिणी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश भी दिया।

साथ ही बेतिया जिलाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों और अधिकारीयों को सम्मानित किया। आपको ज्ञात हो कि भाजपा नेता एपी पाठक लॉरिया में देश के गृह मंत्री के कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए और तबसे लगातार क्षेत्र में घुमकर भाजपा का प्रचार प्रसार कर रहें है और PM मोदी की विकास परक और कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं ।

साथ ही भाजपा नेता एपी पाठक सरकार की उपलब्धियां लोगों के बीच गिना रहे हैं। यह कार्यक्रम लगातार चलते रहता है और भाजपा की मजबूती हेतु काम कर रहें हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल भी रहें है। आगामी 4 जून को भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष  सम्राट चौधरी की बेतिया में प्रस्तावित दौरे के आलोक में उनके स्वागत हेतु भाजपा नेता एपी पाठक सैकड़ों गाड़ियों और मोटरसाइकिल रैली के साथ हजारों युवाओं की मौजूदगी में उनका सम्मान करेंगे।