जार्ज साहब ने राजनीति में कभी समझौता नहीं किया : सम्राट

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

भाजपा ने पूरे देश में आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।-सम्राट

George sahab never compromised in politics: Emperor

पटना, (संवाददाता): समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस की जयंती के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जार्ज फर्नांडीस की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जार्ज साहब प्रखर समाजवादी नेता थे वे राजनीति में कभी समझौता नहीं किया और गरीबों के लिए लड़ते रहे।

उन्होंने कहा कि जॉर्ज एक ऐसे नेता थे जो मुंबई से आकर बिहार में लंबे समय तक राजनीति करते रहे। बिहार के लोगों ने भी उन्हें कभी पराया नहीं समझा। लेकिन उनके ही लोग अंतिम समय में उनका साथ छोड़ दिए। चौधरी ने इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए ओडिशा रेल हादसे की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा भाजपा मर्माहत है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री खुद घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के साथ भाजपा खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा सिद्धार्थ शंभू राजेश वर्मा प्रदेश मंत्री सजल झा अजय यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट सोशल मीडिया के संयोजक मनन कृष्ण सहसंयोजक शुभम राज सिंह रितेश रंजन भाजपा नेता नरेश महतो अनुग्रह नारायण ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया .