सपनों का नया भारत है PM मोदी : प्रेम कुमार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

यह मोदी जी के सपनों का भारत और कीर्तिमान का भारत है।-प्रेम कुमार

PM Modi is the new India of dreams: Dr. Prem Kumar

पटना: बिहार भाजपा के वरीय नेता पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत।बुलंद हौसले से भरा हुआ भारत।गुलामी की ओछी सोच को पीछे छोड़ता भारत।मोदी जी के सपनों का नया भारत।आशा,आकांक्षा और विश्वास के 9 साल में प्रगति का प्रतीक भारत।

एक भारत श्रेष्ठ भारत। आज गति शक्ति योजना के तहत रेलवे लाइन और सड़क परियोजनाओं को रफ्तार मिली है। जहां पहले प्रतिदिन 4 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण हुआ करता था, आज 12 किलोमीटर प्रति दिन रेलवे लाइन का विस्तारीकरण हो रहा है। जहां पहले सड़क प्रतिदिन 8 किलोमीटर बना करते थे, आज 34 किलोमीटर सड़क निर्माण प्रतिदिन बन रहा है। आज एक लाख ट्रेनों का सफल संचालन का भारत ने कीर्तिमान बनाया है। यह मोदी जी के सपनों का भारत और कीर्तिमान का भारत है।