राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

अशोक कुमार सिंह के साथ आज महागामा विधानसभा के सैकड़ो लोगो ने भाजपा का दामन थामा.

photo

Ranchi: महागामा गोड्डामहागामा विधानसभा के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री दीपक वर्मा और गोड्डा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने अशोक कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. अशोक कुमार सिंह के साथ आज महागामा विधानसभा के सैकड़ो लोगो ने भाजपा का दामन थामा.

अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. उनके नेतृत्व में गोड्डा संसद निशिकांत दुबे ने पूरे गोड्डा लोकसभा में जिस प्रकार विकास किया है वह किसी से छिपा हुआ नही है. आज मैं पार्टी का सदस्य बनकर गौरांवित महसूस कर रहा हूं . आज देश ही नही विदेशों में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का  डंका बज रहा है.

वहीं  प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अशोक कुमार सिंह जैसे समाजसेवी के भाजपा पार्टी में शामिल होने पर पार्टी और मजबूत होगी। साथ ही साथ 2024 मे एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी. जबकि संगठन महामंत्री प्रदीप वर्मा ने डिजीटल तरीके से अशोक कुमार सिंह और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई. पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सुधीर सिंह, राजेन्द्र चौबे, उमेश ठाकुर, तेतर मुशहर, पप्पू पौदार समेत सैकड़ो लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.