राष्ट्रीय लोक जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

प्रदेश सचिव पद पर प्रशांत कुमार, गौरव कुमार, बृजकिशोर शर्मा और रामराज ठाकुर को मनोनीत किया गया है. 

photo

पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के समक्ष पार्टी कैम्प कार्यालय में अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता एवं अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी सह महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी ने जारी कर दी. 

 उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर गुप्ता ने अवधेश कुमार, रामराज ठाकुर, अशोक कुमार राय, रामलखन प्रसाद, सुरेश कुमार मघेसिया, विजय रमानी, संजय चौधरी निषाद, विजय रमानी, संजय चौधरी निषाद को मनोनीत किया है, जबकि प्रदेश महासचिव के पद पर दिलीप कुमार साह, राजाराम प्रसाद, रामआशीष ठाकुर, मोहन शरण कानू, आदित्य ठाकुर, पवन कुमार निषाद, विजय कुमार साह, राजेश कुमार रंजन, नन्दलाल प्रसाद साह को मनोनीत किया है.  इसके अलावा प्रदेश सचिव पद पर प्रशांत कुमार, गौरव कुमार, बृजकिशोर शर्मा और रामराज ठाकुर को मनोनीत किया गया है. 

सूची जारी करने के इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई शम्भुनाथ सिन्हा, प्रशांत पंकज, अंगद कुशवाहा, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक राम, जागा कुशवाहा, परमानन्द सिंह, बसंत चौधरी पटेल, खुर्शीद अहमद, राघवेन्द्र कुशवाहा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा उपस्थित थे.