रालोजद ने मनाई महारानी दुर्गावती की जयंती

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड ने की|

photo

पटना, 5 अक्टूबर 2023 : राष्ट्रीय लोक जनता दल अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ बिहार इकाई के तत्वाधान में आज “गोडवाना की शासक, भारतीय इतिहास की सर्वाधिक प्रसिद्ध रानियों में शुमार साहस एवं प्रकाष्ठा की प्रतिमूर्ति, महान विरांगना रानी दुर्गावती जी” की 499 वीं जयंती समारोह रालोजद प्रदेश कार्यालय में मनाई गई|

कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड ने की| उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी  है| जयंती समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अख्तर नेहाल, योगेन्द्र चौहान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, प्रधान महासचिव बैधनाथ शर्मा, पप्पू वर्मा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, डा० मोहम्मद जुबैर समेत अनेकों नेतागण मौजूद थे|