2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार के युवाओं की भूमिका अहम होगी: सम्राट चौधरी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

सम्राट चौधरी ने कहा की कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने देश को कई वर्षों पीछे धकेलने का कार्य किया। नरेंद्र

photo

Patna: भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन की और सैकड़ों युवाओं के साथ पदयात्रा कर बिहार भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां युवा मोर्चा कार्यालय में विधिवत पूजा कर नव दायित्व का कार्यभार संभाला। सभी जिलों से आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से ढोल नगाड़े के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का भव्य स्वागत किया। बिहार भाजयुमो द्वारा भाजपा मुख्यालय में आयोजित आर्शीवाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्य रूप से सम्मिलित होकर युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, महामंत्री सीमांत शेखर, शशि रंजन एवं उपाध्यक्ष पिंकू मेहता जी को बधाई दी और अपने संबोधन से युवाओं को मार्गदर्शित किया।

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा की कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने देश को कई वर्षों पीछे धकेलने का कार्य किया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों को पक्का मकान, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को खुशहाल किया है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जन-जन से संवाद बदलते भारत की तस्वीर उनके सामने रखें। बिहार में 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा में बिहार के युवा निर्णायक भूमिका निभायेंगे। बिहार की महागठबंधन सरकार में रोजगार मिलने के बजाय युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही है इसका परिणाम आने वाली आगामी चुनावों में वर्तमान महागठबंधन सरकार को चुकानी पड़ेगी। बिहार के युवाओं में महागठबंधन सरकार के वादेखिलाफी के विरुद्ध बहुत आक्रोश है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई युवा मोर्चा की टीम पूरी ऊर्जा के साथ बिहार के युवाओं की हक के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी और बिहार की वर्तमान सरकार की विनाशकारी नीतियों से निजात दिलाने के लिए युवाओं को एकजुट कर पार्टी को सफलता दिलाने में अहम योगदान देगी।

इस मौके पर संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि युवा बिहार में बदलाव की गवाह नहीं बल्कि भागीदार बनें।