हिंसा पर अहिंसा एवं असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है ईस्टर पर्व: राजन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

ईस्टर पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेने के उपरांत साह ने कहा कि ईसाई धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार ...

Easter festival symbolizes the victory of non-violence over violence and truth over untruth: Rajan

पटना : बिहार प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने ईस्टर पर्व के अवसर पर प्रदेश वासियों समेत सभी देशवासियों को बधाई देते हुए सर्वत्र सुख - समृद्धि, शांति एवं सद्भाव की कामना की है।

ईस्टर पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेने के उपरांत साह ने कहा कि ईसाई धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार गुड फ़्राइडे को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन अर्थात् ईस्टर संडे को प्रभु ईसा मसीह (यीशु) पुनर्जीवित हो गए थे। यह पर्व हमें शत्रुता भुलाकर दूसरों को क्षमा करने का संदेश देता है, साथ ही यह पर्व हिंसा पर अहिंसा एवं असत्य पर सत्य की जीत का भी प्रतीक है।