कांग्रेस छोड़ रालोजद में शामिल हुए अजय प्रसाद गुप्ता

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

photo

पटना : सीतामढ़ी जिला निवासी कांग्रेस नेता अजय प्रसाद गुप्ता ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ पटना रालोजद कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के समक्ष रालोजद की सदस्यता ग्रहण की. उक्त आशय की जानकारी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

इस अवसर पर रालोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर कुशवाहा, अजय कुशवाहा, बसंत चौधरी पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष स्मृति कुमूद, अशोक कुशवाहा समेत दर्जनों नेता गण मौजूद थे.