राहुल गांधी जननायक नहीं हो सकते : प्रेम कुमार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

वो जननायक के दर्जा के लायक नही हैं। -प्रेम कुमार

file photo

Patna: बिहार भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि राहुल गांधी श्रद्धेय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की बराबरी कभी नहीं कर सकते। वो जननायक के दर्जा के लायक नही हैं। राहुल गांधी कर्पूरी जी की तरह संघर्षों के बल पर राजनीति में नहीं आए है और ना ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत स्थापित नेता हैं। पार्टी के अंदर बाहर हर जगह विरोध के कारण कई नेता पार्टी छोड़ी है। साथ-साथ आम जनता में भी उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत बहुत ही कम है।

राहुल गांधी तो कांग्रेस की विरासत की करी को थामे जबरदस्ती के नेता है। कर्पूरी जी तो जबरदस्त नेता थे।जबरदस्ती के और जबरदस्त नेता के बीच बहुत बड़ा फर्क है। न्यायालय ने भी उन्हें मोदी सरनेम मामले में बरी नहीं किया है। सजा पर तत्काल रोक लगाई है। राहुल गांधी पर 11 आपराधिक मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में वे बेल पर है। राहुल गांधी की राजनीति में प्रवेश संघर्ष के रास्ते नहीं शुरू हुई है। राजनीति तो उन्हे विरासत में मिली है। नीतीश , लालू को बताना चाहिए क्या राहुल गांधी जननायक हैं? क्योंकि नितीश ,लालू कर्पूरी जी के उत्तराधिकारी हैं। हमारे भी आदर्श है जननायक कर्पूरी जी हम तो बर्दाश्त नहीं कर सकते यह अपमान। कर्पूरी जी के समकक्ष राहुल गांधी को खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता कभी इसे स्वीकार नहीं करेगी। भले नेता कुर्सी के लिए किसी हद तक जाएं।