राजपा ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का मनाया पुण्यतिथि

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

इनका जन्म गरीब जनजाति परिवार में 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलीहातू गांव में हुआ था।

Rajpa celebrated death anniversary of freedom fighter Birsa Munda

Patna: राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का पुण्यतिथि मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म गरीब जनजाति परिवार में 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलीहातू गांव में हुआ था।

बिरसा मुंडा ने 24 दिसंबर 18 99 में शुरू हुए आंदोलन से तीरो द्वारा पुलिस थाने पर आक्रमण कर दिया और वहां पर आग लगा दिया सेना के साथ उनकी सीधी मुठभेड़ में उनके  कई साथी मारे गए और इनके कई साथी को अंग्रेजों ने पैसा का लालच देकर बिरसा मुंडा डीसीको गिरफ्तार करवा दिया और आज ही के दिन 9 जून 1900 में इनकी मृत्यु हो गई। इस मौके पर मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश महतो, नवादा जिला अध्यक्ष भोला कुशवाहा, आईटी सेल अध्यक्ष मोहम्मद आजाद, सचिन साहनी, बिंदु साहनी , श्रवण पासवान इत्यादि लोग उपस्थित थे।