रालोजद की नीती और सिधांत अब पुरे देश में फैलेगा : माधव आनंद

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

युवा कमिटी के राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने पुरे देश में राष्ट्रीय लोक जनता दल का परचम लहराने का संकल्प लिया।

photo

पटना, (संवाददाता): राष्ट्रीय लोक जनता दल युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस.सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह ने राष्ट्रीय युवा कमिटी की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फज़क इमाम मल्लिक प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा व ब्रजेन्द्र पप्पू एवं अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा के समक्ष की। इस मौके पर रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए युवा कमिटी के राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने पुरे देश में राष्ट्रीय लोक जनता दल का परचम लहराने का संकल्प लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने सभी राष्ट्रीय युवा पदाधिकारीयों का स्वागत करते हुए कहा की आप युवाओं के बल पर ही पुरे देश में  उपेन्द्र कुशवाहा की नीति सिधान्तों को जन-जन तक पहुचाया जा सकता है। आज राष्ट्रीय लोक जनता दल युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कमिटी की घोषणा की गई जिसमें युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार कुशवाहा (संगठन), मो. मोशाहिद अम्मार, विकाश कुमार कुशवाहा, रोहित रंजन, अनिश कुशवाहा, धीरज शर्मा, प्रधान महासचिव अमित किशोर, महासचिव प्रमोद कुमार सुमन (मीडिया प्रभारी), रवि उज्जवल, किशोर कुमार कुशवाहा, राजेश सिंह, शैलेन्द्र कुमार उर्फ़ गोनौर, पंकज कुमार, अजय कुशवाहा, आशीष कुमार उर्फ़ जैकी, क्रिपेश कुमार सिंह उर्फ़ तंजा बाबु, चंदन कुमार सिंह, प्रदेश सचिव रौशन कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, वरुण पासवान, नीरज कुमार सिंह, रामकेश चौहान, धनंजय यादव, गिरीश मंडल, सुधीर सिंह गहलोत, आदित्य सिंह, प्रमोद तिवारी मनोनीत किये गए।