राजपा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

वे हमारे देश के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

photo

Patna: राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय सह प्रदेश कार्यालय पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र साहनी ने साहनी उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म बिहार के  सिवान जिले के सिताबदियारा के एक कायस्थ परिवार में1902 में हुआ था।

वे हमारे देश के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। तथा संपूर्ण क्रांति के जनक भी थे। अपने क्रांति के बल से उसे समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल का  मुंह तोड़ जवाब दिया था। जिसके कारण इंदिरा गांधी की सरकारी भी चली गई थी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार  ने कहा कि लोकनायक के शब्द का असलियत में चरितार्थ करने वाले जयप्रकाश नारायण अत्यंत समर्पित जननायक और समाजवादी चिंतक तो थे ही साथ ही साथ उनके जीवन अत्यंत सलीम और सार्वजनिक जीवन जीने वाली व्यक्ति भी थे। उनके समाजवाद का नारा आज भी हर तरफ गूंज रहा है। इस मौके पर इमरान खान, मोहम्मद कैफि, राहुल कुमार, श्रवण पासवान, धनंजय कुमार, राकेश चौधरी, लक्ष्मी देवी, मोहम्मद आजाद, बिंदु साहनी, अतुल कुमार इत्यादि  लोग उपस्थित थे।