जातीय गणना की बिसंगतियों के खिलाफ रालोजद बिहार के सभी जिला समाहरणालय पर दिया धरना

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

सभी जिलों से जिलाधिकारी के माध्यम से बिहार के महामहिम राजयपाल को ज्ञापन सौपा गया।

photo

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर पूरे बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर जातीय गणना की बिसंगतियों के खिलाफ  रालोजद की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया।उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की पूरे बिहार के रालोजद कार्यकर्ता अपने अपने जिला मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण धरना दिया, जिसमे भारी संख्या मे रालोजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभी जिलों से जिलाधिकारी के माध्यम से बिहार के महामहिम राजयपाल को ज्ञापन सौपा गया। सिन्हा ने बताया की रालोजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा आगामी 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित राजभवन मार्च की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़ कर पहुँचने का आह्वान किया है। - राम पुकार सिन्हा,प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव रालोजद बिहार