बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी तब कोई अपराधी बाहर नहीं निकलेगा: सम्राट चौधरी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

बिहार में भाजपा की सरकार लव कुश के सहयोग से बने।

No criminal will come out when BJP government will be formed in Bihar: Samrat ChowdharyNo criminal will come out when BJP government will be formed in Bihar: Samrat Chowdhary

पटना, (संवाददाता ) : पटेल सेवा संघ, पटना के सभागार में सरदार पटेल सामाजिक एकता परिषद के अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल की अध्यक्षता में 'नागरिक अभिनंदन समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बने। बिहार में भाजपा की सरकार लव कुश के सहयोग से बने। हम भ्रष्टाचारियों के बीच सत्ता नहीं जाने देना चाहते हैं। गाय का चारा तक का जाने वाले लोग सत्ता की बात कर रहे हैं।

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी तो कोई अपराधी बाहर नहीं निकल पाएगा। सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी में भी बिहार के बच्चे सबसे ज्यादा पास करते हैं। बिहार के लोग सबसे ज्यादा परिश्रम करते हैं। बिहार को बढ़ाना है। विकसित बिहार बनाना है। नया बिहार बनाना है। मोदी सरकार के किए हुए विकास कार्य कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमने सुनिश्चित किया है। इन्होने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी विकास आंदोलन से अवगत कराया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि लव कुश की एकता को मजबूत करना है।

सरदार पटेल के आदर्शों को लेकर गांव गांव जाएंगे। राष्ट्रवादी विचार से सबको जोड़ेंगे। भाजपा को लव कुश समाज के एक एक घर में पहुंचाना है। भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। इनमें पर्यावरणविद व हरित वसुंधरा के संपादक डां मेहता नागेंद्र, बदलाव फाउंडेशन के डाॅ अभिषेक प्रकाश, सरदार पटेल सुपर 30 के संस्थापक अरविंद कुमार सिंह पटेल एवं राजेश कुमार रवि, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ विमल कुमार, सोशल इंजीनियर प्रो.जितेंद्र पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका, ऑल इंडिया अभिभावक संघ के राकेश राॅय, आयुर्वेद चिकित्सक ओमप्रकाश चौधरी, समाजसेवी राजीव कुमार, प्रबंधन के क्षेत्र में स्टार्ट अप यूथ ई. अमित आनंद प्रमुख रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर, भाजपा नेता प्रवीण चंद्र राय, योगेंद्र पासवान, चंद्रवंशी सिंह मुखिया, नागेन्द्र पटेल, वार्ड पार्षद 31 कावेरी देवी, वार्ड 21 श्वेता रंजन, वार्ड 22सी अनिता देवी, सतीश मुखिया, सामंत प्रजापति, शशि शुभम आनंद, कृष्णा कुमार, अजित प्रभु, रविश पटेल, गोलू सिंह, पंकज पटेल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।