Bihar Politics: मनोज झा एवं संजय यादव ने राजसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

राष्ट्रीय, बिहार

दोनों ने दो-दो सेट में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Manoj Jha and Sanjay Yadav filed nomination papers for Rajya Sabha elections.

Bihar Politics: राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव, 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी के तौर पर मनोज कुमार झा एवं संजय यादव ने आज बिहार विधानसभा सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार  के समक्ष दो-दो सेट में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री  तेज प्रताप यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष  अवध बिहारी चैधरी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव  भोला यादव, पूर्व मंत्री  आलोक कुमार मेहता,  समीर कुमार महासेठ, ललित यादव, डॉ मोहम्मद शमीम अहमद, प्रोफेसर चंद्रशेखर, सुरेंद्र यादव, इसराइल मंसूरी, मुख्य सचेतक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अजय कुमार सिंह, डॉ करुणा सागर, ऋषि मिश्रा, विधायक विजय मंडल, सुदय यादव, अनिरूद्ध यादव, मुन्ना यादव, मो. कारी सोहैब, विनय यादव, सतीश दास, मुकेश रौशन, भारत मंडल, राकेश रौशन, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विजय प्रकाश, पूर्व विधायक रामाशीष यादव अबू दुजाना, डॉक्टर अनवर आलम, रियाज उल हक राजू सहित सैकड़ो की संख्या में राजद के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर महागठबंधन के कांगे्रस, भाकपा (माले), भाकपा, माकपा के विधायक भी उपस्थित थे।