राष्ट्रीय लोक जनता दल ने राष्ट्रीय समिति का किया विस्तार, छह उपाध्यक्ष और छह महासचिव बनाए

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

राष्ट्रीय लोक जनता दल ने राष्ट्रीय समिति का किया विस्तार

Rashtriya Lok Janata Dal expanded the National Committee,

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) ने सोमवार को राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने बताया कि रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय समिति का विस्तार करते हुए छह उपाध्यक्ष और छह महासचिव को मनोनीत किया है. पूर्व विधायक रणविजय सिंह और शंकर झा आजाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनके अलावा भानू श्रीनिवास, कैलाश बिहारी सिंह, सीमा सक्सेना और अनिल सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. मल्लिक ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए बताया कि रेखा गुप्ता, बैजू के इब्राहम, डा रामकुमार मेहता, अखिलेश सिंह, शंभुनाथ सिन्हा और नरेंद्र कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. शंभुनाथ सिन्हा और नरेंद्र कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. 

 

पूरी सूची इस प्रकार हैः-

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष                       

1-   रणविजय सिंह    
2-   शंकर झा आजाद  
3-   भानू श्रीनिवास    
4-  कैलाश बिहारी सिंह    
5-   सीमा सक्सेना      
6-   अनिल सिंह    

राष्ट्रीय महासचिव

1-  रेखा गुप्ता
2-  शंभुनाथ सिन्हा (महासचिव सह प्रवक्ता)
3-  नरेंद्र कुमार (महासचिव व प्रवक्ता)
4-  बैजू के इब्राहम
5- रामकुमार मेहता
6- अखिलेश सिंह