सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है छठ पूजा : आर के सिन्हा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

सामाजिक समरसता का इससे बड़ा उदाहरण और कुछ नही हो सकता है। -आर के सिन्हा

photo

Chhath Pooja 2023: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा  और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के आवास अन्नपूर्णा भवन में  छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया ।इस अवसर पर श्री आरके सिन्हा ने कहा की छठ पर्व बिहार के लिए अलग ही महत्व रखता है और अब पूरे विश्व मे अपनी सांस्कृतिक पहचान बना चुका है और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा की मेरी मां ने 51 वर्षो तक छठ पर्व किया ।उनके उद्यापन के बाद उनकी पत्नी श्रीमती रीता किशोर सिन्हा द्वारा किया जाता था फिर उसके बाद उनके छोटे भाई,उनकी पत्नी और बहुओं द्वारा पर्व किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी मां घर घर जाकर भीख मांग कर पर्व करती थी और पर्व के समाप्ति पर हर घर में प्रसाद दिया करती थी। घर चाहे मुस्लिम का हो,ईसाई का हो ,हर घर जहा से भीख मांग कर छठ करती थी सभी घरों में प्रसाद वितरित करती थी । सामाजिक समरसता का इससे बड़ा उदाहरण और कुछ नही हो सकता है।

 वहीं श्री ऋतुराज सिन्हा ने बिहार वासियो को आज से शुरूहो रहे है छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी ने भी उपस्थित होकर छठ पूजन सामग्री वितरित किया।

कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, धर्मेन्द्र मुखिया , रणवीर, संजय राय, अभिषेक बिन्नी, आनन्द , राजेश मुखिया सतीश राजू, मुकेश पासवान ,सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्तायो ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया ।