आजादी के 76 वर्षो तक राजनैतिक पार्टी के नेताओं ने अतिपिछड़ों को ठगने का काम किया: सत्यानंद शर्मा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

अतिपिछड़ा समाज अब जगा है, हिस्सा नही सम्पूर्ण अधिकार चाहता है।- सत्यानंद शर्मा

photo

Patna: आजादी के 76 वर्षो तक राजनैतिक पार्टी के नेताओं ने अतिपिछड़ों को ठगने का काम किया। शोषण-दोहन करके राजनैतिक भिखारी बना दिया। यह बात आज सासाराम के कुशवाहा भवन में आयोजित अतिपिछड़ा सम्मेलन में बोलते हुए,लोजपा-(रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव ललन साह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी अध्य्क्ष मनोज कुमार ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज की आबादी देश और राज्य के कुल आबादी का एक तिहाई जनसंख्या है। लोकतंत्र में एक तिहाई आबादी को सत्ता, संपत्ति से वंचित रखकर लोकतंत्र की दुहाई दिया जाता है। वोट लो सत्ता पाओ और लात मारकर भगाओ की नीति चलाते रहें है, देश और राज्य का पार्टी और उसके नेता। अतिपिछड़ा समाज अब जगा है, हिस्सा नही सम्पूर्ण अधिकार चाहता है।

अतिपिछड़ों के राजनैतिक, आर्थिक समाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए राज्यव्यापी आंदोलन शुरू हो रहा है। संगठित होकर संघर्ष करें। संघर्ष ही भविष्य का निर्माण करेंगा। सम्मेलन की अध्य्क्षता रोहतास जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने किया, संचालन एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चुनचुन पासवान ने किया।

सम्मेलन को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर कुमार शर्मा,चंद्रदीप शर्मा, अरविंद कुमार, मुकुन्द साह, टुनटुन कुमार साह, सरोज गुप्ता, नेपाली साह, जोगिंदर मोदी, पार्टी के प्रदेश सचिव जगनारायण साह, एससी/एसटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पासवान, डॉ रामाधार पासवान, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष छोटे लाल पासवान,लेबर सेल के जिलाध्यक्ष लल्लू पाण्डेय, विरकेश्वर पासवान, गीता देवी,मालती देवी, नन्द लाल गुप्ता ने संबोधित किया।