लोक जनशक्ति पार्टी ने मिशन 2024-25 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

पार्टी का मिशन है कि 2025 में कार्यकर्ताओं और संगठन के बल पर सरकार बनाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना।

photo

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी ने मिशन 2024-25 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन शुरू किया है।
आज पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं को पटना के 'बीआईए' हॉल में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का प्राण होता है। हीरा जवाहरात से भी कीमती होता है। सब दिन नेताओं को सम्मानित करता है,परन्तु लोजपा-(रामविलास) ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का काम शुरू किया है। पार्टी का मिशन है कि 2025 में कार्यकर्ताओं और संगठन के बल पर सरकार बनाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना। कार्यकर्ताओं का हौसला बुलन्द हो, संगठन का विस्तार पंचायत और बूथ तक युद्ध स्तर पर हो जाये,इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता साथी युद्ध स्तर पर काम कर रहें है।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन पार्टी जिला, प्रखंड और पंचायतों में आयोजन करेंगी। समारोह की अध्य्क्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया और संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान ने किया।